झारखंडब्रेकिंग

रांची के बड़ा तालाब से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

Share
Share
Khabar365news

रांची के बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। 

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। यह आत्महत्या है, हादसा है या साजिश के तहत की गई हत्या, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से चलेगा। पुलिस ने युवती के कपड़ों और शरीर पर मिले कुछ निशानों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के थानों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट से भी मिलान कराया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चर्च लूटकांड में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार 

Khabar365newsसिमडेगा : सिमडेगा जिले के बोलबा थाना अंतर्गत समसेरा चर्च पल्ली में धर्मगुरुओं...

झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को विशेष बाइक दस्ता गठित, DC-SP ने दिखाई हरी झंडी

Khabar365newsसाहिबगंज : साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं रात्रि गश्ती को और...

झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची वासियों को कल मिलेगा फ्लाइओवर का तोहफा

Khabar365newsरांची : 03 जुलाई को रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के...

झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

NSUI ने हूल दिवस की अनुमति नहीं मिलने पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का फूंका पुतला

Khabar365newsहजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा द्वारा...