Jharkhandदेश - विदेश

ए’ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुरकुंडा में वार्षिक खेलकूद संपन्न

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए हर साल वार्षिक खेल-कूद का आयोजन करता रहा है: प्राचार्य विजयंत कुमार.
भुरकुंडा स्थित कोयलांचल का प्रतिष्ठित ए’ला एंगलाइज विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को हरे झंडे दिखाकर किया गया.
विद्यालय के विभिन्न सदनों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया सारे खेलकूद बच्चों के आयु वर्ग के अनुसार विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों सेंसाई कंचन दास और खेल शिक्षक कंचन कुमार सोनी के द्वारा तैयार किया गया जिस पर बच्चों ने बड़े ही चाव के साथ हिस्सा लिया.
छोटे बच्चों के लिए मेंढक दौड़, पूछ तोड़, चम्मच गोली, सब्जी बाजार, ड्रेस तैयारी इत्यादि मन को हरने वाले प्रतियोगिता करवाई गई, वही बड़े बच्चों के द्वारा दौड़, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 400 मीटर, थ्री थाउजेंड मीटर, 5000 m मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदनों के बच्चों ने अपने हाउस को जिताने के लिए खूब परिश्रम किया और अपने हाउस को अंक तालिका में ऊपर लाने का भरपूर प्रयास भी किया
वहीं विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय पिछले 40 वर्षों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ वार्षिक खेल-कूद का आयोजन करता रहा है. बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लेने के लिए भरपूर मौका दिया जाता है तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय आयोजनों पर भेजता रहा है.
हाल ही में हुए जिला स्तरीय रीझुनाथ चौधरी मेमोरियल प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा तीन गोल्ड मेडल और सात सिल्वर और ब्रोंज मेडल प्राप्त किया गया.
इस बार विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छ: सदनों क्रमश: बाल्मीकि, नेताजी, बुद्धा, अशोका, आर्यभट्ट और टाइगर सदनों में बाल्मीकि सदन, नेताजी सदन और टैगोर सदन क्रमश: 1740, 1340 और 1320 अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.
विद्यालय बच्चों के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा करता रहेगा, वही खेल प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में अनेक ऐसे बच्चे हैं जो अपने टैलेंट के दम पर गोल्ड मेडल हासिल करके विद्यालय का नाम राष्ट्र स्तर पर ऊंचा कर सकते है.
कार्यक्रम में मंच संचालन वैभव कुमार, खुशबू कुमारी और माही कुमारी साथ में विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल बेदिया और ब्रिजिट एक्का द्वारा किया गया खेलकूद के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के लिए भी बम ब्लास्ट का खेल खेला गया, जिससे पूरा वातावरण हंसते-हंसते लोटपोट हो गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा केजी की प्राचार्य अंजू पटेल, धर्मेश कुमार सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, सूरज देव सिंह, कुमार विश्वकसेन, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, सिद्धार्थ कुमार मासूम, गौरव कुमार साहू, कृष्ण कुमार, सुनीत एक्का, जलेश्वर महत्व, पूजा कुमारी मुर्मू, ललिता देवी, बबीता सिंह, सरिता कुमारी, काजल बनर्जी, सीमा मुंडा, नीतू सिंह, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, शीला बेदिया, शबाना खातुन, गीता प्रसाद इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...