Hazaribagh

हजारीबाग में मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस का भव्य उद्घाटन, मौलाना कफील अहमद बने क़ाज़ी-ए-शहर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : ज़िले के अशरफ़ा आबाद बकसपुरा स्थित दारुल उलूम क़ासमिया में मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। झारखंड सरकार द्वारा मौलाना कफील अहमद को हजारीबाग ज़िले का क़ाज़ी-ए-शहर यानी मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत क़ारी तनवीर साहब की पाक तिलावत से हुई। मुख्य अतिथि हज़रत मौलाना शकीलुर रहमान साहब ने रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन किया और क़ाज़ी की जिम्मेदारियों, सामाजिक भूमिका और महत्व पर रौशनी डालते हुए मौलाना कफील अहमद को दुआओं से नवाज़ा। मौलाना इनामुल हक़, मौलाना मसीहुद्दीन, हाफिज हक़ीक़ुल्लाह और मौलाना खुर्शीद साहब सहित कई अन्य उलेमा-ए-कराम ने काज़ी साहब को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मास्टर इमरान, अब्दुल्ला खान, मास्टर तलहा मदनी, जनाब हाशिम साहब, मुमताज़ खान, शाहिद खान, मुन्ना खान, रकीब खान, मोज़फ्फ़र, इक़बाल, दिलशाद सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मौलाना अकीलुर रहमान ने अपने भाई की नियुक्ति पर खुशी का इज़हार किया। वहीं उमैर रहमान, सुहैल रहमान और फुज़ैल रहमान ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। समापन पर क़ाज़ी-ए-शहर मौलाना कफील अहमद ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब लोगों को मुस्लिम विवाह प्रमाणपत्र (निकाह रजिस्ट्रेशन) के लिए भटकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि नया कार्यालय एन एच 33 के पास स्थित है और वहीं सेम डे सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने नशा-मुक्त, तलाक-मुक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज बनाने का वादा भी किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...