झारखंडब्रेकिंग

झारखंड : कोरोना संक्रमित एक मरीज की गयी जान, अस्पताल में 2 जून को कराया गया था भर्ती

Share
Share
Khabar365news

झारखंड :  झारखंड में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर है। कोरोना संक्रमित एक मरीज की जान चली गयी है। जानकारी के मुताबिक रांची के रिम्स में कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा था। 2 जून से वो अस्पताल में भर्ती था।

जानकारी के मुताबिक मरीज की मृत्यु सेप्टिक शॉक की वजह से हुई है। हालांकि डाक्टरों ने के मुताबिक वो कोरोना पॉजिटिव भी था। मरीज 2 जून को CIP रांची से रिम्स रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज को खाना गले में फंसने के कारण दिल का दौरा पड़ा और उसकी सांसें रुक गई थीं।

हालांकि मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे CPR दिया गया और इंटुबेट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मरीज पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। 5 जून को रूटीन जांच में मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनें, हाथों की सफाई का ध्यान रखें और भीड़भाड़ से दूर रहें. सतर्कता ही सुरक्षा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...