Uncategorized

*स्वीप के तहत 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में हुआ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*
==========
*■ विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता लूडो खेल का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता लूडो (सांप -सीढ़ी) खेल का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने खेल में भाग लिया। खेल के माध्यम से लोगों को चुनाव संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे चुनाव के दौरान किस प्रकार से मतदान करना हैज़ आवश्यक दस्तावेजों एवं क्या नहीं करना है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वही मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से छात्रों एवं अन्य लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने के क्रम में सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...