Hazaribagh

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में अनशन पर बैठे रवि शंकर पांडे से मुलाकात करने पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

अस्पताल की व्यवस्था सुधारना मेरी प्राथमिकता है, जनता को स्वास्थ्य सुविधा में कोई कमी नहीं होने दूंगा : प्रदीप प्रसाद

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जनचिंता गहराती जा रही है। इसी क्रम में मंडई कला निवासी समाजसेवी रवि शंकर पांडे विगत पिछले चार दिनों से अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर के समीप अन्न का त्याग कर सत्याग्रह पर बैठे हैं। रवि शंकर पांडे संजीवनी सेवा कुटीर की पुनर्स्थापना और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर शांतिपूर्ण रूप से अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने सत्याग्रह पर बैठे रवि शंकर पांडे से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अनशन की परिस्थिति को समझा। श्री प्रसाद ने रवि पांडे से कई मिनट तक वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वर्तमान सरकार की दृष्टि कभी भी सुधार नहीं सकती है आप अनशन को समाप्त करें और पुनः अपने जीवन शैली पर वापस लौटे। विधायक ने नाराजगी जताया कि अभी तक कोई अस्पताल प्रबंधन व प्रशासन के लोग सुध लेने तक नही पहुंचे है।श्री प्रसाद ने अस्पताल परिसर में मौजूद एंबुलेंस चालकों से भी वार्ता की। उन्होंने एंबुलेंस सेवा से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा की इस दिशा में त्वरित कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके बाद विधायक ने अस्पताल के मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें हो रही समस्याओं की जानकारी ली। मरीजों ने दवाओं की अनुपलब्धता, डॉक्टरों की गैरमौजूदगी, कमी की शिकायत की। विधायक ने फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिया की सभी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। विधायक ने कहा कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, और इसकी व्यवस्था को सुदृढ़ करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि संजीवनी सेवा कुटीर जैसी सुविधाएं जिनसे हज़ारों लोग लाभान्वित होते थे, यदि बंद की गई हैं तो उनके विकल्प की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अस्पताल में सभी सेवाओं की सुचारू पुन बहाल सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसेवा है और वे अस्पताल से जुड़ी हर समस्या पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कदम उठाते रहेंगे, ताकि हजारीबाग के आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता श्री प्रकाश झा, मंदीप यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...