Hazaribagh

बारिश के बीच बिजली की रोशनी: विभाग की कड़ी मेहनत का परिणाम”

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग: बिजली विभाग ने बरसात के मौसम में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। विभाग ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जैसे कि खंभों और तारों का मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, और आपातकालीन स्थिति में टीमों का गठन। इसका परिणाम इस वर्ष बरसात के मौसम में देखने को मिल रहा है बिजली की समस्याएँ कम हुई हैं, जिससे विभाग की प्रशंसा हो रही है।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, इस वर्ष हज़ारीबाग में बरसात के मौसम में बिजली की समस्याएँ कम हुई हैं, जिससे निवासियों को सुचारू रूप से बिजली मिल रही है। विभाग के इस सक्रिय दृष्टिकोण की प्रशंसा की जा रही है।
बिजली विभाग द्वारा किए गए इन प्रयासों से उपभोक्ताओं को बरसात के मौसम में भी सुचारू रूप से बिजली मिल रही है, जिससे उनके दिनचर्या पर कम प्रभाव पड़ रहा है। विभाग की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जानी चाहिए। इसको लेकर कई लोगों से बात करने पर यह पता चला कि वह कई सालों से बिजली के यह रूप देखने के लिए तरस रहते थे और अब उनका कहना है की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है जो कि इस तरह का बरसात होने के बावजूद भी हम लोग बिजली का आनंद ले रहे हैं उधर शहर के विद्युत कार्यपालक अभियंता सुब्रोत बनर्जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि हम लोग पूरी तत्परता से बिजली को सुधार करने में लगे हुए हैं और पहले की अपेक्षा इस वर्ष बरसात में इसका उदाहरण देखा जा सकता है हमारी पूरी टीम इस पर लगातार काम कर रही है और आशा करते हैं इससे भी बेहतर सुविधा उपभोक्ताओं को मुहैया कराने में हम लोग सफल होंगे। हम बिजली विभाग के इस कार्य की सराहना करते हैं और सभी बिजली कर्मी और अधिकारी गण जिसमें सभी कनीय अभियंता और हजारीबाग के तीनों सहायक अभियंताओं ने मुख्य भूमिका निभाई है जो दिन रात एक करके बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध कराने में कहीं पर से कोई कसर नहीं छोड़ा है बावजूद इसके भी बिजली एक ऐसी समस्या है जो की स्थाई रूप से कभी नहीं सुधारा जा सकता लेकिन समस्या आने पर उसका तुरंत निष्पादन किया जा सकता है जो कि अब देखने को मिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...