JharkhandRanchi

दिव्यांगों को मिले योजनाओं का लाभ : कविता कुमारी खाती

Share
Share
Khabar365news


कविता कुमारी खाती ने जन अधिकार अधिनियम-2016 पर किया फोकस।
पीएलवी अनिमा मल्लिक ने राष्ट्र के लिए 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान पर फोकस की।

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर तथा माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में एवं डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर की देखरेख में दिव्यांगजनों के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 14.07.2025 को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, तमाड़ में डालसा टीम के द्वारा विधिक जागरूकता कायक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा टीम के सदस्यों में एलएडीसी डिप्टी, श्रीमति कविता कुमारी खाती, पीएलवी अनिमा मल्लिक, महावीर सिंह मुंडा, पूजा कुमारी, नंदा नायक, वार्डन रीता बड़ाईक एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। एलएडीसी डिप्टी, श्रीमति कविता कुमारी खाती ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में संवैधानिक प्रावधान पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सभी को एक समान बनाया हैं, परंतु जिन्हें दिव्यांग बनाया है, उन्हें कुछ शक्तियां अलग से दी है, जो सामान्य बच्चों से अलग होती है। अगर इस क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग है, तो हमें सुचित करें, उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा। दिव्यांगों को हिन भावना से नहीं देखें। जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लिगल लिट्रेसी क्लास का भी आयोजन किया गया, बच्चों को अनके अधिकारों के बारे में जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान 11 अनाथ बच्चे व 6 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार, दिव्यांगजन वह व्यक्ति है जो ऐसी दीर्घकालिक अपंगता या अक्षमता रखता है, जो उसकी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक या संवेदी क्षमताओं को प्रभावित करती है।
ज्ञात हो कि श्रीमति खाती ने योजना ‘साथी’, जागृति और आशा पर भी फोकस की तथा ‘साथी’ अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को चिन्हित कर डालसा को सूचना देने को कहा ताकि उन्हें मदद मिल सके।
पीएलवी अनिमा मल्लिक ने राष्ट्र के लिए 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान के बारे में चर्चा की कही। कि आपलोगों के घर-परिवार में कोई वाद है, अगर वह माननीय न्यायालय में चल रहा है, तो दोनों पक्ष उपस्थित होकर मध्यस्थता के माध्यम से वाद का निस्तारण करा सकते हैं। इसके लिए टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। पीएलवी अनिमा मल्लिक, महावीर सिंह मुंडा, पूजा कुमारी एवं नंदा नायक ने बाल विवाह, बाल मजदुरी, घरेलु हिंसा, डायन बिसाही, शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार के बारे में जानकारी दी गयी।
डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने कहा हैं कि ‘साथी’ अभियान के तहत अब तक लगभग 12000 से ज्यादा निराश्रितों को चिन्हित किया जा चुका हैं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...