Uncategorized

*लेक रिजॉर्ट स्थित G20 समिट को लेकर 11 दिनों तक पतरातू लेक रिजॉर्ट रहेगा बंद।कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों पर*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट स्थित आज G20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है जिसे लेकर पर्यटन विभाग द्वारा 22 फरवरी से 4 मार्च तक आम जनों के लिए लेक रिजॉर्ट बंद रखने का विभाग द्वारा लेटर जारी कर दी गई है।

आपको बताते चलें कि G20 समिट के दौरान पूरे विश्व के 20 देशों से आने वाले डेलीगेट विज्ञान एवं प्रौद्योगिक से जुड़े वैज्ञानिक के अलावा 10 अतिथि विभिन्न देशों के वैज्ञानिक को भी आमंत्रित किया गया है जो झारखंड आएंगे जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल रहेंगे। विश्व भर के यह वैज्ञानिक स्थाई ऊर्जा स्रोत पर अपने-अपने शोध प्रस्तुत करेंगे । वैज्ञानिकों की प्रथम बैठक रांची के रेडिसन ब्लू में आयोजित की जाएगी जिसके पश्चात दूसरी दिन 3 मार्च को यह सभी वैज्ञानिक राजधानी के निकट रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे जहां इन अतिथि वैज्ञानिक को स्वागत करने के लिए राज्य के 260 कलाकार लेक रिसॉर्ट में मौजूद रहेंगे जो झारखंड के कला संस्कृति से जुड़े अपने-अपने कला को प्रस्तुत करेंगे। वही शिल्पग्राम के माध्यम से विदेशी मेहमानों को झारखंड की वेशभूषा खान पान रहन सहन से अवगत कराया जाएगा। सभी वैज्ञानिकों के ठहरने के लिए पतरातु लेक रिजॉर्ट में बने सरोवर बिहार के अलावा जी प्लस 3 गेस्ट हाउस को तैयार किया जा रहा है जिसमें डेम के प्राकृतिक मनोरम खूबसूरती को आनंद लेते हुए गेस्ट हाउस में बने स्वीट कमरों में अतिथि विश्राम करेंगे। वह इस कार्यक्रम को लेकर सरोवर बिहार,जी प्लस 3 को तैयार किया जा रहा है इनकी मॉनिटरिंग केंद्र से लेकर राज्य के कई अधिकारी कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...