BreakingJharkhand

उरीमारी डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित मनाया गया क्रिसमस महोत्सव।बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा प्रस्तुत किया गया

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र डी ए वी पब्लिक स्कूल उरीमारी में बच्चों ने क्रिसमस महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया | आज विद्यालय के नौनिहाल बड़े ही आकर्षक परिधान में आये और उन्होंने अपने मनपसंद चरित्र में अपने को लोगों के सामने प्रस्तुत किया | बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चरित्रों में जैसे सांता , डॉक्टर , आईएस अधिकारी , किसान , पुलिस , फौजी सहित कई चरित्रों में खुद को प्रस्तुत किया | बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान बहुत ही मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किये जिसे कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों के द्वारा काफी पसंद किया गया | अभिभावकों ने भी बच्चों को उनके कार्यक्रम के दौरान उनका भरपूर उत्साह वर्धन किया | यह कार्यक्रम कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों के द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं के देख – रेख में प्रस्तुत किया गया |कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री उत्तम कुमार रॉय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की यह देश विविधताओं से भरा हुआ है जिसमे अनेकों प्रकार के धर्म , सम्प्रदाय तथा पंथ को मानने वाले लोग एक साथ रहते है | इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से बच्चों को अन्य धर्मों के रीति – रिवाज और मान्यताओं के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होता है ताकि उनके अन्दर मानवीय मूल्यों के विकास को सुनिश्चित किया जा सके | डी ए वी संस्थानों में इस तरह के आयोजन समय – समय पर किये जाते रहें हैं ताकि हम अपनी नई पीढ़ी को अच्छा नागरिक बना सकें | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों श्री डी के मंडल , एस के पाण्डेय , सचिन कुमार तिवारी , हरिहर पढ़ी , बी सी बेहरा , असीम घटक , रूप लाल राना , नीरज कुमार वत्स , लाल बहादुर , रवि रंजन गुप्ता , एस बी सिंह , ए के सिंह , राज नारायण मिश्रा , दीनू बंधू दास ,संजय पात्रा , पुष्पांजलि प्रधान , बबिता कुमारी , मंजू सिन्हा , रश्मि तिवारी और नीतू सिंह का सराहनीय योगदान रहा |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...