Home Breaking बलकूदरा खदान स्थित स्थानीय विस्थापित मोर्चा ने सैकड़ों की संख्या मे किया विरोध,प्रबंधक से 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का दिया अल्टिमेटम
BreakingJharkhand

बलकूदरा खदान स्थित स्थानीय विस्थापित मोर्चा ने सैकड़ों की संख्या मे किया विरोध,प्रबंधक से 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का दिया अल्टिमेटम

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़
रामगढ़ जिले के पतरातु बलकूदरा खदान स्थित स्थानीय विस्थापित मोर्चा के द्वारा आज 500 की संख्या मे विरोध जूलूस निकाला गया जो बलकूदरा कुरसे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों का विशाल जुलूस बलकूदरा खुली खदान स्थित पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसका अध्यक्षता कुलदीप यादव एवं संचालन अनीता देवी ने किया।


इस बीच सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा सीसीएल प्रबंधक व रेड्डी कंपनी 1/01/2023 तक हम ग्रामीण स्थानीय विस्थापित मोर्चा के 6 सुत्रीय मांगों को पूरा करें अगर ग्रामीणों का 6 सूत्रीय मांग पूरी नहीं हुई तो 7 जनवरी को हम ग्रामीण स्थानीय विस्थापित मोर्चा के बैनर तले बलकूदरा खुली खदान को पारंपरिक हथियार के साथ पूरी तरह बंद कर देंगे।


वहीं मौके पर बलकूदरा खदान में कार्यरत सिनियर मैनेजर अभिनाश चंद्रा। अनुज कुमार सिंह। प्रकाश वर्मा और स्थानीय विस्थापित मोर्चा के बीच मौखिक रूप से वार्ता हुई जिसमें स्थानीय विस्थापित मोर्चा ने एक स्वर में कहा आज हम लोग अपने मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रबंधक को अल्टीमेटम देने आएं हमारे आवाज हमारे मांगों को सीसीएल के उच्च अधिकारी जीएम और पीओ तक पहुंचा दें अगर 1 जनवरी तक मांग पूरी नहीं की गई तो 7 जनवरी को हम ग्रामीण पूरी तरह बलकूदरा खुली खदान को ठप कर देंगे।
देवनाथ यादव ।विजय उरांव,सदाम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी,मोहित यादव, तौफीक अंसारी,संदीप कुमार ,अमित कुमार अमर कुमार बिष्णु मुंडा,दीपक प्रजापति ,रोशन कुमार,लीला देवी,गुलब्सा परबीन ,इस्मत जहा ,रुकसाना खातून,सीमा देवी,झनों देवी।अजीमा खातुन।आशिया खातून इत्यादि

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...