Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने की विधायक पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार भेंट, सेवा कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग यूथ विंग समाज में बेहतरीन कार्य कर रही है,ऐसे संगठन लोगो के लिए मिसाल हैं : पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अत्यंत प्रसन्नता हुई, उनके सकारात्मक विचार और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता प्रेरक है : चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा साहू से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय सभागार में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री जैन के साथ हजारीबाग यूथ विंग के कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुलाकात के दौरान श्री जैन ने हजारीबाग यूथ विंग के 4 दशकों से अधिक समय के सफल कार्यकाल और संस्था के माध्यम से किए गए विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की किस प्रकार संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, धार्मिक सेवा और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने विधायक महोदया को निकट भविष्य में हजारीबाग आने का आमंत्रण भी दिया, ताकि वह स्वयं संस्था की गतिविधियों का अवलोकन कर सकें और संस्था के सदस्यों से संवाद कर सकें। विधायक पूर्णिमा साहू ने हजारीबाग यूथ विंग की सराहना करते हुए कहा की संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा की आज के समय में ऐसे संगठनों की आवश्यकता है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सकारात्मक दिशा में कार्य करें। जिस प्रकार आप लोग समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश दे रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। मैं जब भी हजारीबाग आऊंगी, आपके साथ सेवा कार्यों में सहभागी बनूंगी। श्रीमती साहू ने संस्था के कार्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा की सभी लोगों को ऐसी सामाजिक जिम्मेदारियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन एवं पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि गुंजन यादव भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...