झारखंडब्रेकिंगरांची

सदर अस्पताल के गेट पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, 108 एंबुलेंस सेवा की हड़ताल बनी बड़ी बाधा

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जब एक गर्भवती महिला ने इमरजेंसी गेट के पास ही बच्ची को जन्म दिया। यह स्थिति राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुई, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाई हो रही है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को उसके परिजन ई-रिक्शा (टोटो) के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंचे, क्योंकि आसपास कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। अस्पताल परिसर में पहुंचते-पहुंचते महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।  मुख्य गेट पर तैनात सुपरवाइजर अजीत कुमार और ट्रॉली मैन सुमित खेस ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल महिला को लेबर रूम तक पहुंचाने की कोशिश की और ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को भी तत्काल बुलाया गया। 

हालांकि, तब तक पीड़ा इस हद तक बढ़ चुकी थी कि महिला को अस्पताल के अंदर ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में अस्पताल से साफ कपड़ा मंगवाया गया और सीढ़ियों पर ही एक अस्थायी घेरा बनाकर वहीं प्रसव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नर्सों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही प्रसव कराते हुए बच्ची की गर्भनाल काटी। इसके बाद जच्चा को लेबर रूम और फिर वार्ड में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मां और नवजात बच्ची दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर और स्वस्थ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...