Home Hazaribagh फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की मांगों को लेकर 1 अगस्त को जिला मुख्यालय में महाधरना
Hazaribagh

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की मांगों को लेकर 1 अगस्त को जिला मुख्यालय में महाधरना

Share
Share

हजारीबाग: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन हजारीबाग द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 1 अगस्त 2025 को एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया जाएगा। यह धरना झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

हजारीबाग जिला मुख्यालय में यह महाधरना सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के डीलर भाग लेंगे। धरना के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा।

धरने में जिले के विभिन्न प्रखंडों से डीलरों के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी निम्नलिखित प्रमुख लोगों को सौंपी गई है:

विष्णुगढ़ से टेकोचंद महतो

टाटीझरिया से अरुण सिंह

दारू से राम प्रकाश वर्मा

सदर से धनेश्वर महतो

चुरचू से सुकुल रजक

डाड़ी से आरती देवी

बड़कागांव से सतेंद्र गुप्ता

केरेडारी से कुंवर साव

कटकमदाग से अरुण राणा

कटकमसांडी से मो. एकराम

ईचाक से मनोहर राम

चौपारण से भोला सिंह

बरही से डोमन पांडे

बरकट्ठा से जागेश्वर यादव

चलकुशा से केदार यादव

पदमा से श्याम सुंदर पांडे

शहरी क्षेत्र से चंदन कुमार और अर्चना सिन्हा

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद, जो झारखंड प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि सरकार की अनदेखी और डीलरों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने सभी डीलरों से समय पर पहुंचकर धरना को सफल बनाने की अपील की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...