BreakingJharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी धनबाद, IIT-ISM में 20 गोल्ड मेडेलिस्ट को देंगी डिग्रीयां

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज IIT-ISM धनबाद पहुंचेंगी, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सबसे पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुचेंगी और वहां से पूर्वाह्न 11:40 बजे हेलिकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सड़क के रास्ते IIT-ISM धनबाद रवाना होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के धनबाद आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा-व्यवस्था के सख्त इंतजाम किये गये हैं। जहां इनकी सुरक्षा में 8 आइपीएस, 25 डीएसपी और 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। दौरे से पूर्व कल गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के द्वारा बरवा अड्डा एयरपोर्ट पर ट्रॉयल किया।

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते कल गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों, चिकित्सकों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि AIIMS देवघर जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को दूर करने के लिए स्थापित किए गए हैं और ये अंधकार में प्रकाश फैलाने वाले दीपस्तंभों के समान हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...