झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा : डांस का महासंग्राम शो में 8 साल के रिषभ राज का ऑडिशन के फाइनल राउंड में हुआ चयन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के हिरही निवासी 8 वर्षीय रिषभ राज तिग्गा ने डांसिंग के क्षेत्र में न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। रिषभ का चयन टीवी रियलिटी शो ‘डांस का महासंग्राम’ के फाइनल राउंड ऑडिशन के लिए हुआ है, जो मुंबई में आयोजित होने वाला है। रिषभ इन दिनों फाइनल राउंड की तैयारी में जुटे हुए हैं।

रिषभ वर्तमान में लोहरदगा ब्लॉक परिसर के समीप रहकर पढ़ाई के साथ-साथ डांस की तैयारी भी कर रहे हैं। वे लोहरदगा लिवेस एकेडेमिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र हैं। डांस के प्रति उनकी रुचि ढाई साल की उम्र से ही शुरू हो गई थी और अब उनका सपना एक सफल डांसर बनने का है। रिषभ अपने डांस टीचर से प्रेरित होकर लगातार मेहनत करते हुए डांस एकेडमी में अभ्यास करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि वे अब मुंबई के फाइनल राउंड तक पहुंच गए हैं।

टीवी रियलिटी शो ‘डांस का महासंग्राम’ का पहला ऑडिशन रांची में और दूसरा भोपाल में हुआ था। रिषभ ने दोनों राउंड में सफलता प्राप्त की और अब फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए हैं। रिषभ की मां करिशमा केरकेट्टा गृहिणी हैं और उनके पिता राहुल तिग्गा भारतीय सेना में कार्यरत हैं। रिषभ की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे जिले में उत्साह है।

रिषभ की मां का कहना है कि रिषभ शुरू से ही डांस के क्षेत्र में मेहनती रहा है और वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने सपने को पूरा करने के लिए निरंतर अभ्यास करता रहता है। फाइनल राउंड के लिए चयन होना बहुत बड़ी बात है, इससे लोहरदगा के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। रिषभ के डांस टीचर का कहना है कि लोहरदगा जैसे छोटे शहर से किसी बच्चे का टीवी रियलिटी शो में मुंबई तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। यहां के बच्चे मेहनती हैं और आगे बढ़कर जिले के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...