Hazaribagh

हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय को मिला नया नेतृत्व, विजय कुमार महतो ने संभाला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का कार्यभार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: जिले के बंदोबस्त कार्यालय में सोमवार को एक नई प्रशासनिक शुरुआत हुई, जब विजय कुमार महतो ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (ABDO) के रूप में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन से कार्यालय में नई ऊर्जा और कार्यशैली की उम्मीदें बंधी हैं।

पदभार ग्रहण के उपरांत श्री महतो ने कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

“जनहित सर्वोपरि है। बंदोबस्त से जुड़ी समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए। जनता के विश्वास को कायम रखना हमारी पहली ज़िम्मेदारी है,” उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा।

विजय कुमार महतो इससे पूर्व विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ लोगों से संवाद कौशल के लिए भी जाने जाते हैं।

स्थानीय स्तर पर उन्हें जिम्मेदार, सुलभ और जनहितैषी अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में बंदोबस्त कार्यालय में किस तरह की सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...