Hazaribagh

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में नगर निगम क्षेत्र की बदहाल नालियों और जलजमाव की समस्या उठाई

Share
Share
Khabar365news

नाली निर्माण में बंदरबांट और लापरवाही की जांच की मांग, सरकार से मिला टालमटोल जवाब

नाली निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही से जनता बेहाल है : प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद लगातार जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते आ रहे हैं। गुरुवार की दूसरी पाली में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में हो रही जल जमाव की समस्या पर अपनी बात प्रमुखता से रखी। विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बनाई गई नालियां मानक के अनुरूप नहीं हैं। इंजीनियरों द्वारा केवल खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपनी टीम और जेसीबी की मदद से इन नालियों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली निर्माण कार्य में भारी बंदरबांट हुई है और पैसों की लूट हुई है। इस पर जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्री प्रसाद ने एन.एच.-33, एन.एच.-100 और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए नाली निर्माण कार्यों की खामियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर पानी घुटनों तक भर जाता है, जिससे वाहनों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सदन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर राज्य सरकार के मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब देने के बजाय घुमाकर बात टाल दी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का टालमटोल रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता की परेशानियों को हल करने की बजाय केवल आश्वासन देना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से भागने जैसा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...