चतराझारखंडब्रेकिंग

ओझा-गुणी के शक में बर्बर हत्या — भीड़ ने जीभ काटी, शव जलाया

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटीटोला गांव में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले उनकी जीभ काटी गई, फिर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई और अंत में शव को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने से पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद कुछ दबंगों ने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है।

पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते हत्या की आशंका
घटना को लेकर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि कुछ महीने पहले मृतक धर्मदेव उरांव के गोतिया (परिवार के सदस्य) में एक युवक की मौत हुई थी। ग्रामीणों का एक वर्ग इस मृत्यु के लिए धर्मदेव को जिम्मेदार मान रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना को लेकर बदले की भावना से यह हत्या की गई है। धर्मदेव उरांव के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक मंगलवार को ही बाहर से लौटकर आया था। लेकिन घटना के बाद से मृतक की पत्नी और तीनों बेटे गायब हैं। पुलिस को संदेह है कि या तो दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया है या भयवश पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया है। उधर, कथित आरोपियों के घरों में ताले लगे हैं और वे भी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। गांव के अधिकांश लोग घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पुलिस जुटी है साक्ष्य जुटाने में
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की, और इसके पीछे अंधविश्वास, पूर्व विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...