चतराझारखंडब्रेकिंग

ओझा-गुणी के शक में बर्बर हत्या — भीड़ ने जीभ काटी, शव जलाया

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटीटोला गांव में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले उनकी जीभ काटी गई, फिर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई और अंत में शव को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने से पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद कुछ दबंगों ने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है।

पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते हत्या की आशंका
घटना को लेकर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि कुछ महीने पहले मृतक धर्मदेव उरांव के गोतिया (परिवार के सदस्य) में एक युवक की मौत हुई थी। ग्रामीणों का एक वर्ग इस मृत्यु के लिए धर्मदेव को जिम्मेदार मान रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना को लेकर बदले की भावना से यह हत्या की गई है। धर्मदेव उरांव के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक मंगलवार को ही बाहर से लौटकर आया था। लेकिन घटना के बाद से मृतक की पत्नी और तीनों बेटे गायब हैं। पुलिस को संदेह है कि या तो दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया है या भयवश पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया है। उधर, कथित आरोपियों के घरों में ताले लगे हैं और वे भी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। गांव के अधिकांश लोग घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पुलिस जुटी है साक्ष्य जुटाने में
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की, और इसके पीछे अंधविश्वास, पूर्व विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, 2128 फीट पर पहुंचते ही खुल सकते हैं गेट

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के गोंदा डैम में लगातार पानी बढ़ने से जलस्तर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड HC का बड़ा फैसला, अधिकारी का बयान प्रकाशित करना पत्रकार का कर्तव्य

Khabar365newsरांची। पत्रकारों के अधिकार और खबरों के प्रकाशन से जुड़े एक मामले...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गुमला में 12वीं की छात्रा का अपहरण, 7 घंटे में बरामद

Khabar365newsगुमला। जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बूटी मोड़ से लापता फार्मासिस्ट दीपक का 39 दिन बाद भी सुराग नहीं,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके से लापता हुए फार्मासिस्ट दीपक...