झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में नमाज पढ़कर लौट रहे शख्स को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार देर रात को खेरवा मोमिन टोला निवासी 52 वर्षीय बदरूल हक पर गांव के ही एक शख्स ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने का आरोप आलम अंसारी पर लगा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को खेरवा गांव के बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे। इसके पूर्व से घात लगाए हुए गांव के ही आलम अंसारी ने आमने सामने से खेरवा निवास बदरुल हक पर गोली मार दी। गोली बदरुल हक के सीने के बीचों बीच से होकर गोली आर पार हो गई। जिसे घायल गंभीर रूप से गिरकर बेहोश हो गया। वहीं घटना के बाद आलम अंसारी दहशत फैलाने के लिए गांव में दो राउंड ताबड़तोड़ गोली हवा में फायर कर दी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहेठ थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बरहेट थाना के एसआई असीम कुजूर, एएसआई अशोक सिंह, सहित गांव पहुंचकर घायल बदरुल हक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक डॉ संतोष कुमार के द्वारा टुडू के द्वारा इलाज किया गया। इसके साथ ही चिकित्सक ने बताया कि घायल के सीने में गोली लगी है जो आर पार हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर बरहेट थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से लगातार घटना से लोगों में चर्चा का विषय बना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...