JharkhandRamgarh

रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित बैठक

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों को रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र में संचालित कारखानों का नियमित रूप से जांच करते हुए प्रदूषण नियंत्रण मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं जिन कारखानो द्वारा प्रदूषण नियंत्रण मानकों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है उन पर कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री रीना कुजूर को रामगढ़ जिला अंतर्गत संचालित सभी कारखानों के सीटीओ एवं सीटीई संबंधित प्रतिवेदन संलग्न कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण मॉनिटरिंग उपकरणों को स्थापित करने, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...