हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की दबंग कार्रवाई – दो कुख्यात वारंटी चढ़े हत्थे, थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की बड़ी उपलब्धि

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : कानून से बचने का सपना देखने वाले अपराधियों के लिए अब कटकमसांडी की धरती सुरक्षित नहीं रही। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को जबरदस्त कार्रवाई कर दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्त में लेकर पूरे इलाके में संदेश दिया कि अपराधियों की जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुगन यादव पिता खरगु यादव, केस संख्या 05/17 का स्थायी वारंटी।
नियामत मियां पिता मौला बख्श, ग्राम आरभुसाई निवासी शामिल हैं ।
दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और कानून की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे थे। मगर थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की सतर्कता और मजबूत नेतृत्व ने उनकी साजिशों पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने इन दोनों को दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से न केवल फरार वारंटियों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि आमजन में भी पुलिस की सक्रियता और सख्ती का भरोसा और गहरा हुआ है।

इलाके के लोगों ने थाना प्रभारी शिवम गुप्ता और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...