झारखंडब्रेकिंग

सोशल मीडिया से कमाओ नाम और दाम, क्रिएटर्स को 10 लाख तक देगी झारखंड सरकार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर को 10 लाख रूपए तक देगी। अगर आपके कंटेट में है वो बात तो आप भी इस प्रोग्राम में ले सकते हैं हिस्सा। दरअसल झारखंड पर्यटन विभाग के तरफ से “इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025” की शुरुआत की गई है, जिसमें चयनित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को ₹3 लाख से ₹10 लाख तक का मानदेय दिया जाएगा। यह मानदेय नैनो, माइक्रो, मैक्रो और मेगा कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर्स को पोस्ट की गुणवत्ता, व्यूज और लाइक्स के आधार पर दिया जाएगा। Instagram, YouTube, Facebook, X (Twitter) जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ट्रैवल व्लॉगर्स, ब्लॉगर, रील/शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स, फूड और कल्चर इन्फ्लुएंसर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी जीवनशैली और पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर लाना है। इन्फ्लुएंसर्स को राज्य के इको/एडवेंचर/हेरिटेज पर्यटन स्थलों की यात्रा कर वहां की विशेषताओं को अपने डिजिटल कंटेंट के माध्यम से प्रचारित करना होगा। अगर आप भी इस प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो jharkhand.influencer.program@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...