झारखंडब्रेकिंगरांची

RTE : रांची के 32 निजी विद्यालयों में कुल 62 गरीब बच्चों का नामांकन के लिए चयन

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (RTE) के प्रावधानों के आलोक में निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु द्वितीय सह अंतिम चरण की लॉटरी प्रक्रिया आज दिनांक 27.09.2025 को पूरी की गई।

परियोजना निदेशक, समेकित अनुसूचित जनजाति अभिकरण संजय कुमार भगत की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमावली के आलोक में संपन्न की गई। द्वितीय चरण की लॉटरी के पूर्व अभिभावकों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने निवास स्थान से 0 से 6 किलोमीटर की परिधि में किसी एक विद्यालय का चयन कर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से करें।

इस चरण में 32 विद्यालयों में कुल 62 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों का नामांकन 10 अक्टूबर 2025 तक संबंधित विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जाना है। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...