Jharkhandझारखंड

मंत्री शिल्पी की दो टूक: धर्म के नाम पर समाज तोड़ने वालों से रहें सावधान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रविवार को संत फ्रांसिस चर्च, बनहोरा परिसर में आयोजित पल्ली दिवस समारोह और मांडर विकारिएट काथलिक महिला संघ की 56वीं वार्षिक आम सभा में शामिल हुईं।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ईश्वर एक हैं, बस उनके रूप अलग-अलग हैं। “जिस शक्ति ने सृष्टि की रचना की, वही अलग-अलग रूपों में पूजी जाती है,” उन्होंने कहा। तिर्की ने चिंता जताई कि 2014 के बाद से कुछ खास धर्मों को निशाना बनाया जा रहा है, जो देश की संस्कृति और पहचान के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को धर्म चुनने की आजादी देता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि धर्म परिवर्तन से व्यक्ति की जाति बदल जाती है। मंत्री ने कहा — “सत्ता में बैठे कुछ लोग समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसी साजिशों का एकजुट होकर जवाब देना होगा।”
मंत्री तिर्की ने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक और राजनीतिक चेतना बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि “कई आंदोलनों की सफलता में महिलाओं की सक्रियता निर्णायक रही है। उनके बिना संतुलित समाज या परिवार की कल्पना अधूरी है।” कार्यक्रम में फादर एंथनी हेंब्रम, फादर सुमन एक्का, फादर मनोज कुल्लू, फादर विपिन कंडुलना, के. सुधा, सेराफिना मिंज, मारखा टोप्पो, रौशन तिग्गा, शिला तिग्गा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...