Breakingझारखंडब्रेकिंग

BIT मेसरा में विस्थापित कर्मी की मौत पर उबाल, शव के साथ गेट पर प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

बीआईटी मेसरा में रविवार को विस्थापित कर्मी की आकस्मिक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉलेज गेट के बाहर नौ घंटे से जाम लगा रखा है। मृतक की पहचान नया टोली निवासी योगु महतो के रूप में हुई है, जो बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार (4 अक्टूबर) को ड्यूटी के दौरान योगु महतो की अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन ने मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी दिए बिना शव को अस्पताल से सीधे घर भेज दिया। इससे ग्रामीण और परिजन नाराज हो गए और रविवार सुबह 10 बजे से कॉलेज गेट के बाहर पार्थिव शरीर रखकर आंदोलन शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि “बीआईटी प्रबंधन का रवैया अमानवीय है। ड्यूटी के दौरान हुई मौत की जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक न तो वीसी और न ही रजिस्ट्रार वार्ता के लिए सामने आए हैं।”
गेट जाम से कॉलेज का आवागमन पूरी तरह ठप है। दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद लौट रहे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र लौटने के बजाय वापस अपने घरों की ओर जा रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के साथ कमलेश राम, संजय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक गेट जाम जारी था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...