BreakingJharkhandRamgarh

बरकाकाना तेलियातू गांव में घर का लिंटर बीम गिरने से एक युवक की मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बरकाकाना तेलियातू गांव में आज शनिवार को बड़ा हादसा हुआ,घर का लिंटर बीम गिरने से एक युवक आशीष कुमार ठाकुर (24 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि इस घटना में उसके पिता महेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष कुमार अपने पिता के साथ घर का काम कर रहा था,तभी अचानक लिंटर बीम उनके ऊपर गिर गया,आशीष व उसके पिता महेश ठाकुर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान आशीष की मौत हो गई


वहीं पिता महेश ठाकुर के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है,एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. अभी तक उन्हें होश नहीं आया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें गंभीर चोट लगी है. पड़ोसियों ने बताया कि आशीष ठाकुर मैकेनिकल में आईटीआई किए हुए था. वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था. तीन दिन पहले उसने नया जॉब के लिए टाटा कंपनी में इंटरव्यू दिया था इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...