हजारीबाग

कटकमसांडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक संपन्न — क्रीड़ा मोर्चा का हुआ विस्तार, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुधाकर पांडेय की अगुवाई में कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के समीप एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्रीड़ा मोर्चा, झामुमो का विस्तार किया गया तथा संगठन को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान ने की। इस दौरान उपस्थित नेताओं में कटकमसांडी मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय, झमन सिंह भोक्ता, कपिल देव सिंह, जलील अंसारी, सोनू सिंह, संजय हंसा, जहांगीर खान और हरि मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियां जनता के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मौके पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो नेतृत्व के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह बैठक उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बनी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आने वाले दिनों में कटकमसांडी में झामुमो की ताकत और जनसमर्थन दोनों में और इजाफा होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...

हजारीबाग

हजारीबाग में मुहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए महा-प्लान: छुट्टी पर रोक, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी

Khabar365news​हजारीबाग:मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पूरे हजारीबाग जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना...