BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एक दीवाने की दीवानियत’ ने मचाया धमाल, हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने पहले दिन कमाए 8.50 करोड़

Share
Share
Khabar365news

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और उसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ के साथ क्लैश भी हुआ

 कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुबह के शो में 19.76 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.34 प्रतिशत, शाम के शो में 47.16 प्रतिशत और रात के शो में 44.76 प्रतिशत दर्शकों की संख्या देखी गई. शाम और दोपहर के शो में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या देखने को मिली. हालांकि, सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कमाई कर सकती है

कहानी में कितना है दीवानापन

मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा, शाद रंधावा और सचिन खेडेकर अहम भूमिकाओं में हैं.कहानी विक्रम आदित्य भोसले (हर्षवर्धन राणे), जो अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के प्यार में इस कदर डूब जाता है कि उसका प्यार जुनून में बदल जाता है.जहां विक्रम को अदा से सिर्फ ठुकराया गया प्यार और नफरत मिलती है, वहीं दर्शकों के मन में सवाल उठता है – क्या अदा कभी विक्रम के प्यार को स्वीकार करेगी, या फिर यह दीवानगी एकतरफा ही रह जाएगी

थामा’ से टक्कर, लेकिन हौसला कायम

एक दीवाने की दीवानियत’ का सीधा मुकाबला आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ से हो रहा है, जिसने पहले दिन ही 24 करोड़ रुपये से अधिक की धमाकेदार कमाई की है.हालांकि थामा ने ओपनिंग डे पर बाजी मारी है, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में इज़ाफा होने की उम्मीद है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

तालपहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण की चर्चा, 10–15 गाड़ियों में बालू जमा होने का दावा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडरांची

JPSC-JSSC, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं पर सदन में गरमा सकती है बहस

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है।...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट; तीन दुकानदारों पर जुर्माना

Khabar365newsदेवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी...