BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला आरंगी गांव में नाबालिग की संदिग्ध हालात में फांसी से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी गांव में एक नाबालिग संजू उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, संजू उरांव ने बुधवार की रात अपने दादा-दादी के साथ खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। दादा-दादी भी अपने कमरे में सो गए। गुरुवार की सुबह, ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर संजू उरांव का शव लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव को दी। पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उरांव ने इसके बाद घाघरा थाना को घटना की जानकारी दी। बताया गया है कि मृतक संजू उरांव के पिता बाहर कमाने गए हैं, जबकि उसकी माँ नहीं है। वह घर पर अपने दादा-दादी के साथ ही रहता था। नाबालिग ने यह कदम किस कारण से उठाया, इसका कोई ठोस कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...