BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : जर्जर भवन में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय आदिवासी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र के जेटके गांव स्कूल के पास एक जर्जर भवन से शव बरामद किया है। युवती बरहेट थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां ने बताया कि 19 अक्टूबर, रविवार को वह बेटी के साथ पेलपहाड़ गांव में गुरु बाबा के यहां गई थी। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर रिश्तेदार के घर चली गई। जब मृतका की मां घर लौटी तो बेटी वहां नहीं मिली। अगले दिन, सोमवार को गांव और आसपास के गांवों में तलाश करने पर पता चला कि वह खजूरखाल गांव गई है। जब परिजनों ने रिश्तेदार के यहां पता किया तो वह वहां भी नहीं मिली।

परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। मृतका की मां ने बताया कि बेटी के शरीर पर मुंह, आंख और पैर में अलग-अलग जगह निशान मिले हैं। साथ ही, घटनास्थल पर कपड़े बिखरे हुए थे। इससे परिजनों का संदेह और गहरा गया है। इस मामले में बरहेट थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज भेजा गया है। हालांकि, उम्र को लेकर एक विरोधाभास सामने आया है। आवेदन में युवती की उम्र 20 वर्ष बताई गई है, जबकि परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि मृतका के आधार कार्ड में उम्र 17 वर्ष अंकित है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...