हजारीबाग

सदर बड़ा बाजार थाना की बड़ी सफलता — तीन अलग-अलग चोरी व छिनतई कांडों के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: सदर बड़ा बाजार थाना पुलिस ने लगातार सक्रियता और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग चोरी व छिनतई के मामलों में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई इन सफल कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हजारीबाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

पुलिस ने थाना कांड संख्या 252/25 (दिनांक 20/08/25) धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत अभियुक्त राजू कुमार उर्फ राजू तुरी, पिता विनोद राम, साकिन पारनाला थाना सदर को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा, थाना कांड संख्या 320/25 (दिनांक 28/10/25) धारा 305(ए)/331(4) BNS के अभियुक्त उमेश पासवान, पिता भुनेश्वर पासवान, ग्राम सिरका खिरगांव को भी पुलिस ने धर दबोचा।
वहीं, थाना कांड संख्या 323/25 (दिनांक 31/10/25) धारा 303(2)/317(2) BNS के अभियुक्त श्याम कुमार, पिता स्वर्गीय तिलक राम, ग्राम हरीनगर थाना सदर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार की नेतृत्व क्षमता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा दोनों बढ़ा है।
क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराध पर नकेल कसना जारी है और कानून व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

सदर बड़ा बाजार थाना पुलिस की यह सफलता जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...