हजारीबाग

हजारीबाग डीटीओ कार्यालय में संविधान दिवस की गूंज — प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, साथ ही सड़क सुरक्षा पर दिया गया सशक्त संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय का परिसर देशभक्ति और जागरूकता की भावना से सराबोर रहा। जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लोकतंत्र, न्याय और समानता की मूल भावना को पुनः स्मरण किया।

डीटीओ बैजनाथ कामती ने इस अवसर पर कहा कि “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के अधिकारों, कर्तव्यों और गरिमा का संरक्षक है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है और विचार व अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें आम लोगों और कर्मियों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशा कर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहराई से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को सड़क पर सतर्क और जिम्मेदार रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ संविधान दिवस के संदेश को अपनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा — SIT की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, खून से सना हथियार बरामद!

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक के पास हुई...

हजारीबाग

26 सप्ताह में जन्मा 650 ग्राम का नवजात, 84 दिन बाद मौत को दी मात

Khabar365news आरोग्यम हॉस्पिटल में चिकित्सा विज्ञान और मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण...