Home Jharkhand हिरणपुर में अवैध लॉटरी का जाल फैला, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठ रहे तीखे सवाल
JharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध लॉटरी का जाल फैला, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठ रहे तीखे सवाल

Share
Share

रिपोर्ट जितेन्द्र यादव

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार जिले को प्रगतिशील दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच हिरणपुर थाना क्षेत्र में अवैध जाली एटीएम लॉटरी का कथित नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे आम जनता में नाराज़गी और चिंता दोनों बढ़ रही हैं।

स्थानीय सूत्रों और शिकायतों के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क में कुछ बाहरी और स्थानीय व्यक्तियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जाली लॉटरी की छपाई कर छोटे दुकानदारों और एजेंटों के माध्यम से इसकी बिक्री सुभाष चौक, पान दुकानों, रानीपुर मोड़, बस स्टैंड, डांगापाड़ा चौक, चौड़ा मोड़ जैसे क्षेत्रों में खुलेआम की जा रही है।

कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह नेटवर्क “वायरस” की तरह पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे दिहाड़ी मजदूर, ऑटो चालक, सब्जी विक्रेता और युवा वर्ग भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
रातों-रात अमीर बनने की चाहत में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल प्रशासन को लेकर उठ रहा है—
जब अवैध बिक्री खुलेआम चल रही है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या पुलिस की चुप्पी संयोग है या कुछ और?
इसी को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यदि इस गोरखधंधे पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो “प्रगतिशील पाकुड़” का सपना ध्वस्त हो सकता है।

वर्तमान में जनता प्रशासन से कड़े कदम की उम्मीद कर रही है, ताकि इस अवैध लॉटरी नेटवर्क पर अंकुश लगाया जा सके और गरीबों की खून-पसीने की कमाई सुरक्षित रह सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग का अपराधी गिरफ्तार,

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

गढ़वा DC पर भ्रामक पोस्ट के आरोप में दो लोगों पर FIR

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा से संबंधित...