JharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध लॉटरी का जाल फैला, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठ रहे तीखे सवाल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट जितेन्द्र यादव

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार जिले को प्रगतिशील दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच हिरणपुर थाना क्षेत्र में अवैध जाली एटीएम लॉटरी का कथित नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे आम जनता में नाराज़गी और चिंता दोनों बढ़ रही हैं।

स्थानीय सूत्रों और शिकायतों के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क में कुछ बाहरी और स्थानीय व्यक्तियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जाली लॉटरी की छपाई कर छोटे दुकानदारों और एजेंटों के माध्यम से इसकी बिक्री सुभाष चौक, पान दुकानों, रानीपुर मोड़, बस स्टैंड, डांगापाड़ा चौक, चौड़ा मोड़ जैसे क्षेत्रों में खुलेआम की जा रही है।

कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह नेटवर्क “वायरस” की तरह पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे दिहाड़ी मजदूर, ऑटो चालक, सब्जी विक्रेता और युवा वर्ग भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
रातों-रात अमीर बनने की चाहत में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल प्रशासन को लेकर उठ रहा है—
जब अवैध बिक्री खुलेआम चल रही है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या पुलिस की चुप्पी संयोग है या कुछ और?
इसी को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यदि इस गोरखधंधे पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो “प्रगतिशील पाकुड़” का सपना ध्वस्त हो सकता है।

वर्तमान में जनता प्रशासन से कड़े कदम की उम्मीद कर रही है, ताकि इस अवैध लॉटरी नेटवर्क पर अंकुश लगाया जा सके और गरीबों की खून-पसीने की कमाई सुरक्षित रह सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...