BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार सस्पेंड, रिश्वत मांगने का आरोप

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को कथित रूप से भूमि विवाद के एक मामले में दलाल के माध्यम से 20 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले की शिकायत जोनल आईजी तक पहुंची थी, जिसके बाद जांच के आधार पर एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई करते हुए सुबोध कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। एसपी ने निलंबन की पुष्टि भी की है। नए थाना प्रभारी के रूप में किशनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ में तैनात किया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशुनपुर ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिपराटांड़ थाना प्रभारी को अफीम से जुड़े एक मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर निलंबित किया गया था। उनके स्थान पर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का थाना प्रभारी बनाया गया था। सुबोध कुमार और नए प्रभारी नीलेश कुमार दोनों 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र चतरा जिले की सीमा से लगा हुआ है और नक्सली गतिविधियों व अवैध अफीम की खेती के लिए संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र से कई महत्वपूर्ण नक्सल विरोधी अभियान भी संचालित हो चुके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में सुरक्षाबलों–माओवादियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत; राहगीर घायल, धनबाद रेफर

Khabar365newsजामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

लंदन में झारखंडी संस्कृति की गूंज, हेमंत-कल्पना का गीत-संगीत से भव्य स्वागत

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विदेश...