हजारीबाग

हजारीबाग की जलापूर्ति व्यवस्था पर नगर आयुक्त की पैनी नज़र, छड़वा डैम WTP प्लांट का सघन निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग।
शहरवासियों को निर्बाध, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम हजारीबाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद,नगर निगम हजारीबाग की अध्यक्षता में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत छड़वा डैम स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नव-निर्मित WTP प्लांट (9.5 MLD) के प्रोसेसिंग यूनिट को तकनीकी रूप से पूर्णतः संतोषजनक पाया गया। हालांकि प्लांट परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था में कुछ कमियाँ सामने आईं, जिस पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि 7 दिनों के भीतर सम्पूर्ण सफाई कार्य पूर्ण कर नगर निगम को सूचित किया जाए।
इसके साथ ही वर्ष 1954 में निर्मित पुराने WTP प्लांट (6.5 MLD) का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने संवेदक को निर्देशित किया कि न्यू एवं ओल्ड दोनों प्लांट में एकांतर रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जलापूर्ति प्रणाली किसी भी स्थिति में बाधित न हो और शहरवासियों को नियमित रूप से पेयजल मिलता रहे।


निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और अनिल कुमार पांडे एवं अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट भी उपस्थित रहे और जलापूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
नगर निगम की इस सक्रिय पहल से यह स्पष्ट होता है कि हजारीबाग में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत, स्वच्छ व भरोसेमंद बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...