हजारीबाग

सड़क सुरक्षा सप्ताह–2026 | तीसरा दिन : नेत्र जांच शिविर व सघन वाहन जांच अभियान 🚦

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग।
सड़क सुरक्षा सप्ताह–2026 के तीसरे दिन जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान नगवां टोल प्लाजा, रसोईया धमना एवं चरही में वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में चालकों की आंखों की जांच की गई और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी आवश्यक सलाह दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि बेहतर दृष्टि सुरक्षित वाहन संचालन के लिए अत्यंत जरूरी है। इसी उद्देश्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ताकि वाहन चालकों को समय रहते जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक विजय गौतम एवं यातायात थाना प्रभारी अनूप कुमार की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई।
जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर काउंसलिंग भी की गई। उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
पूरे अभियान में यातायात थाना प्रभारी अनूप कुमार की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। वे स्वयं मोर्चा संभालते हुए जांच कार्य की निगरानी करते रहे और चालकों को नियमों का महत्व समझाते नजर आए, जिससे अभियान और अधिक प्रभावी बन सका।


इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती, मोटर यान निरीक्षक विजय गौतम, मोटर यान निरीक्षक बिरसू सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी अनूप कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संतोष कुमार, सड़क सुरक्षा इंजीनियर एनालिस्ट शारीक इकबाल तथा आईटी सहायक अरविन्द कुमार उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की। संदेश साफ है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Khabar365newsहजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के...