Uncategorized

एसएसवीएम बरगड्डा में विज्ञान प्रदर्शनी सह मातृ सम्मेलन कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगड्डा के प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सह मातृ सम्मेलन कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक व आकर्षक मौडल प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के तृतीय वर्ग से लेकर दशम वर्ग के बच्चों द्वारा जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी, वायु प्रदूषण रोकथाम, आकाशीय ग्रहों की जानकारी, सरल तरीके से बिजली उत्पादन, एटीएम मशीन, चॉकलेट मशीन, मकान, ब्रह्मोस मिसाइल, ज्वालामुखी, जेसीबी मशीन सोलर द्वारा बिजली उत्पादन आदि विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत कर बच्चों ने विस्तृत जानकारी दी। मातृ सम्मेलन में छात्र-छात्राओं द्वारा धार्मिक संगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रभक्ति गीत आदि संगीत पर गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह बरगड्डा पंचायत के मुखिया रवि कुमार राम ने कहा कि बच्चों में कौशल विकास बेहद जरूरी है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय है। उन्होने मंच से ही बच्चों के लिए पेयजल सुविधा बहाल करने की घोषणा की। कंडसार पंचायत के उप मुखिया राकेश कुमार सिंह ने कहा कि माताएं जगत जननी है। माता बच्चों का प्रथम विद्यालय है, जहां वह बोलना, चलना, खाना, पीना, पढ़ना व दौड़ना सीखता है। मंच संचालन विद्यालय के सह आचार्य नवीन कुमार साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों को बुके देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, सचिव विजय कुमार सिंह, सदस्य योगेंद्र यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार ओझा, प्रधानाचार्य उमाशंकर पांडेय आदि ने कार्यक्रम को संबोधित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और जीवन में अपने बच्चों के प्रति माताओं की भूमिका की सराहना की। अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमार साव, सदस्य योगेंद्र यादव, सहआचार्य शैलेश कुमार राय, रामाधीन सिंह, नवीन कुमार साहू, मिथिलेश सिंह, रंजीत राम, अशोक पांडेय, दीप्ति कुमारी, सबिता मिश्रा, अनुराधा कुमारी, किरण कुमारी, सोनी कुमारी व अभिभावकों में लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, अविनाश सिंह आदि सैकड़ों की सराहनीय भूमिका देखी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...