JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

करप्शन बन गया है शासन का आचरणजनमुद्दों पर संघर्ष तेज करें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

आजसू पार्टी ने अपने सांगठनिक गतिविधियों को काफ़ी तेज कर दिया है। पार्टी जिला सम्मेलनों के बाद हर विधानसभा में मिलन समारोह आयोजित कर रही है। पार्टी कार्यकताओं को बड़े संघर्ष के लिए तैयार कर रही है।

राजनीति संघर्ष का मैदान है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों पर हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। राजनीति सिर्फ चुनाव का त्योहार नहीं बल्कि सतत संघर्ष करते रहने का मैदान है। झारखंड में एक बड़े राजनीतिक वैचारिक संघर्ष की जरूरत है। कार्यकर्ता इसकी तैयारी करें।

झारखंड की मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। युवाओं से किए गए हर वादे पर पानी फेर दिया गया। रोजगार, नियोजन, कानून-व्यवस्था से लेकर पलायन तक सभी मोर्चों पर सरकार का खराब प्रदर्शन साफ नजर आ रहा है। लाखों रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती का कोई ठोस प्लान या रोडमैप आज तक सरकार नहीं दे पाई।

युवाओं के सपनों को कुचल दिया गया। विस्थापितों को उनका हक नहीं मिल रहा, पुनर्वास की प्रक्रिया रुकी हुई है। आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों को दो साल से छात्रवृत्ति का एक पैसा नहीं मिला—इससे उनकी पढ़ाई छूट रही है, गरीब परिवारों के बच्चे पार्ट-टाइम काम करके किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। पेसा में ग्राम सभा की शक्ति को कमजोर किया जा रहा है।

प्रशासन का स्तर चिंताजनक रूप से गिर चुका है। अंचल कार्यालय से लेकर थाने तक भ्रष्टाचार और अनियमितताएँ अब आम बात हो गई हैं। झारखंड की नौकरशाही अपनी सबसे निचली स्थिति में पहुँच गई है।

आजसू पार्टी अब इस लड़ाई को खेतों-खलिहानों से लेकर सचिवालय तक ले जाएगी। हर मुद्दे पर सशक्त और निरंतर संघर्ष चलेगा। यह हमारा संकल्प है। लड़ाई की बुनियाद गाँव-गाँव में रखी जाएगी।

उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गेतलसूद डैम के किनारे में आयोजित खिजरी विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-मुद्दों पर आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। आजसू लगातार हर विधानसभा में सम्मेलनों के माध्यम से बड़े संघर्ष की तैयारी कर रही है।

सरकार ने युवा सपनों को रौंदा : संजय मेहता
हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पार्टी महासचिव संजय मेहता ने कहा कि झारखंड निर्माण का दर्द आजसू सबसे ज्यादा महसूस करती है। हम ही इस राज्य को नई दिशा देंगे और मजबूत विपक्ष के रूप में उभरेंगे।

हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का घोर अभाव है। हर जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोयला-बालू माफिया सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। विस्थापितों का दमन हो रहा है। 10 लाख नौकरियों का वादा कहीं गायब है।

सरकार, प्रशासन और माफिया की सांठगांठ से विस्थापितों पर फर्जी मुकदमे चलाए जा रहे हैं। आजसू अंतिम सांस तक उनके साथ खड़ी रहेगी। हम इन मुद्दों को लोकसभा-विधानसभा में लगातार उठा रहे हैं।

राज्य का खजाना खाली है, वित्तीय संकट गहरा गया है। मइयां योजना के नाम पर सरकार पसीना बहा रही है। 75% स्थानीय आरक्षण और ओबीसी को 27% आरक्षण देने के वादे भी खोखले साबित हुए।

झारखंड की माटी के साथ अब बहुत छल हो चुका है। पूरा राज्य परेशान है। अब समय आ गया है। युवा जाग चुके हैं। आजसू का आंदोलन अब थमेगा नहीं। झारखंड में बड़े बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव होकर रहेगा।

सबको मिलकर झारखंड बचाने की लड़ाई लड़नी होगी : डोमन सिंह मुंडा

पार्टी के बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा की झारखंड को बचाने की लड़ाई सबको मिलकर लड़ना होगा। हर बूथ पर हमें वैचारिक कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। सुदेश महतो जी में राज्य के नेतृत्व को नया आयाम देने की क्षमता है इस संदेश को आम जनमानस के बीच स्थापित करें।

सभी 81 विधानसभाओं में बूथ स्तर पर मजबूत वैचारिक कार्यकर्ताओं की सेना तैयार की जा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को जन-मुद्दों पर सशक्त बनाया जाएगा।

आजसू से जुड़े नए सदस्य

खिजरी सम्मेलन में आजसू पार्टी में सैकड़ों युवाओं ने सदस्यता ली। मेसरा अस्पताल के निदेशक कुदरत शेख के नेतृत्व में 50 की संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, राँची जिला अध्यक्ष संजय महतो, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित साहू, केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, जितेंद्र सिंह, मुखिया रौशन मुंडा, जिला परिषद सरिता देवी, पूर्व प्रत्याशी रामधन बेदिया, महिला अध्यक्ष बीना देवी, जलनाथ चौधरी, जगरनाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह, दिगंबर महतो, संजय तिर्की, फूलकुमारी, प्रदीप जायसवाल, विवेक गोप, राजू नायक, मधु सिंह बेदिया, काशी, लक्ष्मी नायक, उनेश महतो, प्रताप सिंह, हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, मिनहाज अंसारी,अमित पांडेय, शंकर उराँव, रतन लाल सिंह मुंडा, बीरबल बैठा, परवाज खान, सुनीता देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...