Jharkhandजामताड़ा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों यथा एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन एवं लघु सिंचाई अन्तर्गत संचालित कार्यों की आहुत समीक्षा बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

विभागवार संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की हुई समीक्षा; दिए गए कई अहम दिशा निर्देश

विशेष प्रमंडल द्वारा बनाए गए आंगनवाड़ी केंद्रों के जांच प्रतिवेदन को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश

आज दिनांक 19.01.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में तकनीकी विभागों यथा एनआरईपी, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल एवं भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने तकनीकी विभागों यथा एनआरईपी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई एवं भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित एवं क्रियान्वित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रतिवेदन की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने विगत बैठक में दिए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कुल योजनाओं, प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली।

वहीं विशेष प्रमंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि कार्य की गति काफी धीमी इसमें तेजी लाएं। अगर आवंटन की आवश्यकता है तो विभाग को अविलंब रिक्विशन भेजें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वन भूमि पर बिना एनओसी लिए कोई कार्य नहीं करें। वहीं उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों के जांच को लेकर जल्दी से प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया। वहीं लघु सिंचाई प्रमंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा बैठक में भवन प्रमंडल की समीक्षा करते हुए गोडाउन निर्माण, आईटीडीए अंतर्गत कार्य, सर्किट हाउस में नए भवन का प्रस्ताव के अलावा विभिन्न मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी के अंतर्गत किए गए कार्यों की घटनोत्तर स्वीकृति लेने हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन करवाएं, जिसके लिए समाचार पत्रों में सूचना दें। साथ ही कहा संवेदकों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाय, इसका सतत अनुश्रवण करें।

इस मौके पर प्रभारी निदेशक डीआरडीए श्री विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री मुकेश कुमार बमबम, कार्यपालक अभियंता भवन श्री अरुण कुमार एवं लघु सिंचाई श्री योगेश कुमार के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...