Uncategorized

ओलिंपियाड में श्री अग्रसेन स्कूल के आठ विद्यार्थियों को मिला डेस्कटॉप कंप्यूटर

Share
Share
Khabar365news

छह को ड्रोन किट और 11 विद्यार्थियों को मिला एआई किट

सफलता संयोग से नहीं बल्कि निरंतर मेहनत से मिलती है : डॉ संजय जैन

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

माइका द्वारा आयोजित ओलिंपियाड परीक्षा में राज्य में उल्लेखनीय रैंक प्राप्त करने वाले श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के विद्यार्थियों को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि माइका के सीईओ डॉ संजय जैन, ऑरेंज एजुकेशन के निदेशक विदित गुप्ता, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य विवेक प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में 8 विद्यार्थियों अफान रजा खान, साक्षी मुंडा, शिवांगी प्रसाद, अंकित कुमार उपाध्याय, आर्यन सिन्हा, आर्यन कुमार, शैलजा व अनुष्का कुमारी को डेक्सटॉप कंप्यूटर सेट मिला। इसी तरह 6 विद्यार्थियों अंश कुमार वर्मा, आकांक्षा कुमारी, समीक्षा गुप्ता, अंकिता कुमारी, आर्यन कुमार बेदिया, अंश कुमार ठाकुर को ड्रोन किट, 11 विद्यार्थियों साक्षी गोस्वामी, अर्णव आर्या, अमर्त्य कुमार, जीवन बेदिया, पीयूष गुप्ता, जयश कुमार, रुषांक आयंक, गौरव सिंह, रूद्र सोनी, आदित्य सिन्हा, दंडामूडी अमूल्या को एआई किट मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संजय जैन ने कहा कि यहां के बच्चों ने ओलिंपियाड जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनी काबिलियत साबित की है। यह कोई साधारण परीक्षा नहीं होती। यह बच्चे की सोच, समझ और आत्मविश्वास की असली परीक्षा होती है। जिन बच्चों को सम्मान मिला है, उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता संयोग से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत से मिलती है। विद्यालय का प्रयास सराहनीय है, जो शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है।

विशिष्ट अतिथि विदित गुप्ता ने कहा कि ओलिंपियाड जैसी परीक्षाएं बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को पहचानने का अवसर देती है। उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती हैं। प्रतिभागियों ने साबित किया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होती।

निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि विद्यालय बच्चों के हित में हमेशा सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करता है। अगले कुछ दिनों में विद्यालय में 125 कंप्यूटर से सुसज्जित कंप्यूटर लैब एवं एआई लैब की शुरुआत हो जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का और बेहतर लाभ मिल सकेगा। बच्चों की प्रतिभा को नया आयाम मिलेगा। हमारी कोशिश है कि बच्चों को उत्कृष्ट दर्जे की सुविधाएं दे सकें।

समारोह का संचालन साधना सिन्हा और कुमुल कुमार ने किया। इस अवसर पर करुणा राजगढ़िया, मुख्तार सिंह, अंकित विश्वकर्मा, सोनम खातून, सोहेल अहमद, एचके सिंह, कुसुम कुमारी, दीपशिखा कुमारी, राहुल कुमार समेत शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...