Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मेयर पद के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के केंद्रीय सदस्य विकास राणा को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा कर दी है।गौरतलब है कि मेयर चुनाव में झामुमो के दो नेता मैदान में उतर गए थे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। हालांकि इस ऊहापोह को खत्म करते हुए शुक्रवार को झामुमो जिला कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विकास राणा को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया। जिला सचिव नीलकंठ महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के केंद्रीय फोरम में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मेयर पद के लिए विकास राणा को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर विकास राणा को जीत दिलाने का काम करेंगे।प्रेस वार्ता में उपस्थित विकास राणा ने पार्टी नेतृत्व और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो हजारीबाग के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।मौके पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, मो इजहार, गौरव पटेल, उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, सतीश दास, संजय सिंह, पीयूष बेदिया, कुणाल यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, राजेश मेहता, दयानंद कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। झामुमो के इस ऐलान के बाद मेयर चुनाव की तस्वीर और भी रोचक हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...