BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या, एक करोड़ के लेनदेन विवाद में आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में विकास खंडेलवाल के आवास से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार अग्रवाल के लापता होने को लेकर परिजनों ने पहले ही सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिजनों ने यह भी बताया था कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जांच तेज कर दी।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम अमित कुमार अग्रवाल का अपहरण किया गया था। रविवार को शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Khabar365newsपटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...