हजारीबाग

हजारीबाग में जंगली हाथियों की बढ़ी गतिविधि, वन विभाग की विशेष निगरानी; ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिला अंतर्गत वन क्षेत्रों से सटे ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी की जा रही है।


इस क्रम में त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को सक्रिय किया गया है, जो लगातार वन क्षेत्रों एवं आसपास के गांवों में गश्ती कर रहा है। हाथियों की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतें तथा पक्के मकानों में ही शरण लें। साथ ही, हाथियों की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने का अनुरोध किया गया है।


मानव-हाथी द्वंद की स्थिति को नियंत्रित करने तथा हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए Wildlife Trust of India के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। आक्रामक हाथी को ट्रैंक्विलाइज़ कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त, अत्याधुनिक तकनीकों जैसे थर्मल ड्रोन एवं नाइट विज़न कैमरों की सहायता से रात्रि में भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इन उपकरणों से हाथियों के मूवमेंट की सटीक जानकारी प्राप्त कर उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।


वन विभाग एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवश्यक एहतियाती एवं सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जा रहे हैं। आम जनता से अपील है कि वे अफवाहों से बचें, विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...

हजारीबाग

मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsहजारीबाग: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के...

हजारीबाग

गिद्दी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ गिद्दी पुलिस लगातार...

हजारीबाग

98% बिलिंग के साथ हजारीबाग सर्किल ने रचा नया रिकॉर्ड, कटकमसांडी रहा अव्वल प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल

Khabar365newsहजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की समयबद्ध बिलिंग सुनिश्चित करने की दिशा में हजारीबाग...