हजारीबाग

10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news


हज़ारीबाग़। एस.टी. नंबर 234/13, धारा 498ए/323/313 भा.दं.वि. के स्थायी वारंटी अशोक राणा, पिता किशुन राणा, ग्राम–पिपराडीह, थाना दारू, जिला हज़ारीबाग़ को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते 10 वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार न्यायालय से बचने की कोशिश कर रहा था।
थाना दारू की पुलिस टीम ने सटीक सूचना एवं रणनीतिक कार्रवाई के तहत उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।
इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सतर्कता और कुशल नेतृत्व की सराहना की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार वारंटी को पकड़कर यह साबित कर दिया कि कानून से बचना नामुमकिन है। क्षेत्र में इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...

हजारीबाग

मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsहजारीबाग: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के...

हजारीबाग

गिद्दी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ गिद्दी पुलिस लगातार...

हजारीबाग

98% बिलिंग के साथ हजारीबाग सर्किल ने रचा नया रिकॉर्ड, कटकमसांडी रहा अव्वल प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल

Khabar365newsहजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की समयबद्ध बिलिंग सुनिश्चित करने की दिशा में हजारीबाग...