Home हजारीबाग कटकमसांडी में 7 और 8 मार्च को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना
हजारीबाग

कटकमसांडी में 7 और 8 मार्च को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Share
Share

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 7 और 8 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33 केवीए बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह शटडाउन निर्धारित मेंटनेंस कार्य के कारण लिया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कटकमसांडी पावर सबस्टेशन के एसडीओ कृष्णदेव प्रजापति ने बताया कि 33 केवीए लाइन में आवश्यक मरम्मत, मेंटनेंस और तकनीकी सुधार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित तथा निर्बाध बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली बाधित होने की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य—जैसे पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना, घरेलू व व्यावसायिक कार्य आदि—निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीओ ने यह भी बताया कि मेंटनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि कार्य को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और मेंटनेंस कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में बेहतर और स्थायी बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

चरही थाना के निरीक्षण में एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली...