BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

फॉलोअप में खबर छपने के बाद JPSC में आवेदन की तिथि बढ़ी

Share
Share
Khabar365news

जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में विभिन्न मामलों में हाइकोर्ट गये याचिकाकर्ता के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए लिंक सात मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 (शाम पांच बजे) तक खुला रहेगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 (अपराह्न पांच बजे) तक तय की गयी है. के लिए दी गयी है। अन्य अभ्यर्थी यह सुविधा केवल याचिकाकर्ता के आवेदन इस लिंक के माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। कोई असुविधा होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636/9431301419 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि बीती शाम फॉलोअप ने इसे लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित करने के कुछ ही घंटे बाद आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 

यहां मालूम हो कि जेपीएससी का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मार्च थी। जबकि हाईकोर्ट ने एक अगस्त 2022 से पहले के अधिकतम उम्र सीमा वाले अभ्यर्थियों को भी फॉर्म भरने का आदेश दिया था। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने अपने फैसले में जेपीएससी को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक अलग पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन स्वीकार करने का आदेश दिया है। कोर्ट में याचिका दाखिल करनेवाले लगभग 200 अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। उम्र सीमा को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद समिट के क्रम में उसे रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। अब तिथि बढ़ गई है तो वंचित अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म भर पाएंगे। यहां मालूम हो कि राज्य सरकार ने जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा का निर्धारण एक अगस्त 2022 तय कर दिया है। पूर्व में यह तिथि एक अगस्त 2026 तय की गयी थी। लेकिन छात्रों के आग्रह और आंदोलन के  बाद राज्य सरकार ने अधिकतम उम्र सीमा एक अगस्त 2022 तक कर दिया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...