हजारीबाग

हजारीबाग में 8 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के कारण लिया गया निर्णय

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। शहर के कई इलाकों में रविवार 8 मार्च 2026 को बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी मिशन पावर हाउस की ओर से दी गई है। बताया गया कि 33 केवी मिशन फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण उससे संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
इस दौरान सेंट कोलंबस फीडर, पंचमंदिर फीडर एवं कारगिल फीडर से संचालित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार इस अवधि में रांची-पटना रोड, खिरगांव, बड़ा बाजार, बस स्टैंड, बुधवा महादेव, साकेतपुरी, सुरेश कॉलोनी, झंडा चौक, ललित जैन सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता शहरी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें। साथ ही विभाग ने कहा है कि परिस्थितियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर...

हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Khabar365news​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार...

हजारीबाग

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट्स पर चला विशेष अभियान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Khabar365newsउपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल का कमाल: गिद्दी पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक...